Market Live: मिडकैप और स्मॉलकैप के करीब 490 शेयरों के सर्किट फिल्टर बदले, इन पर रहे नजर

0806.jpg

  08:45AM

  IPO पर मेहरबान हुए निवेशक

  निवेशक IPO पर मेहरबान बने हुए हैं। WINDLAS BIOTECH और DEVYANI INTL के इश्यू 7 गुना तक भरे हैं। वही EXXARO TILES का IPO 10 गुना तो KRSNAA DIAGNOSTICS 5 TIMES सब्सक्राइब हुआ है। इन सभी IPOs का आज आखिरी दिन है।

  08:40AM

  नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन

  नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। निफ्टी की 2 कंपनियां M&M और HINDALCO अपने Q1 NUMBERS पेश करेंगी। TATA POWER, NALCO, BERGER PAINTS समेत F&O में शामिल 10 कंपनियों के भी नतीजे आएंगे.

  08:35AM

  Cipla ने पेश किए शानदार नतीजे

  पहली तिमाही में सिप्ला के मुनाफे में सालाना आधार पर 23.67 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और ये 715 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 577.91 करोड़ रुपए रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय में भी सालाना आधार पर 26.64 फीसदी की बढ़त हुई है और ये 4,346.16 करोड़ रुपए से बढ़कर 5,504.35 करोड़ रुपए पर आ गया है।

  08:25AM

  GLENMARK LIFE SCI की लिस्टिंग आज

  आज होगी GLENMARK LIFE SCIENCES की लिस्टिंग होगी। इसका इश्यू प्राइस 720 रुपए है। ये इश्यू 44 गुना से ज्यादा भरा था।

  08:20AM

  वोडाफोन, केर्न को बड़ी राहत

  वोडाफोन और केर्न को बड़ी राहत मिली है। सरकार 2012 में कानून बदलाव के बाद भेजे गए टैक्स डिमांड वापस लेगी। जमा किया हुआ टैक्स भी लौटाने का प्रस्ताव है। लोकसभा में इनकम टैक्स एक्ट में जरूरी बदलाव के लिए बिल पेश किया गया है। RETROSPECTIVE TAX का मुद्दा हमेशा के लिए खत्म होगा ।

  08:15AM

  RBI क्रेडिट पॉलिसी का एलान आज

  आज 10 बजे RBI की क्रेडिट पॉलिसी आएगी। आवाज़ MPC में बैंकर्स और इकोनॉमिस्ट को ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं है। पॉलिसी में महंगाई और ग्रोथ पर फोकस हो सकता है।

  08:11AM

  ग्लोबल संकेत मिलेजुले

  हफ्ते के आखिरी दिन ग्लोबल संकेत मिलेजुले दिख रहे हैं। एशिया में NIKKEI और SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार हो रहा है। लेकिन DOW FUTURES पर 50 अंकों का दबाव है। हालांकि जुलाई के जॉब रिपोर्ट से पहले कल अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी दिखी थी। S&P 500 ने नया हाई लगाया है।

  08:05AM

  489 शेयरों के सर्किट फिल्टर बदले

  मिडकैप और स्मॉलकैप के करीब 490 शेयरों के सर्किट फिल्टर बदले हैं। NIIT, GM BREWERIES, JAI CORP का सर्किट लिमिट 10 से बढ़कर 20% हुआ है। वहीं RUCHI SOYA, FUTURE RETAIL, MTNL में 5 की बजाय 10 परसेंट का सर्किट लिमिट होगा।

app.jpg

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*